ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप, बनहरदी में 17 जून को पड़हा सम्मेलन
लातेहार, जून 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के बनहरदी पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के समीप गुरुवार को पांच पड़हा बनहरदी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेश्वर उरांव ने की। बैठक में पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा बनहरदी कोल परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की चर्चा बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पारंपरिक पड़हा व्यवस्था की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से निर्णय लेने की आवश्यकता है। साथ ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बनहरदी कोल परियोजना में ग्राम सभा की सहमति संबंधी प्रक्रिया पूरी किए बिना ही गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.