ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक
दुमका, मई 11 -- प्रखंड के बिछियापहरी पंचायत के तालडीह गांव में सोमवार को झारखंड के जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के विशेष सहयोग से लोक कल्याण सेवा केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जंगल दहन पर चिंता और समाधान सभा के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि ग्रीष्मकाल में मानवीय लापरवाही या अन्य कारणों से जंगलों में लगने वाली आग न केवल जैव विविधता को नष्ट कर रही है, बल्कि इससे वन्यजीवों और मानव जीवन पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है। सरकार की फायर वॉरियर मुहिम का जिक्र करते हुए ग्रामीणों को बताया गया कि सामुदायिक सहभागिता ही जंगल बचाने का सबसे प्रभावी रास्ता है। ग्राम सभा के दौरान मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.