बोकारो, अक्टूबर 1 -- कसमार, प्रतिनिधि । जिले में बाल विवाह की रोकथाम और उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पात्र गांवों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाल विवाह मुक्त ग्राम के रूप में प्रमाणित किया जाएगा।

बाल विवाह मुक्त ग्राम का प्रस्ताव उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम सभा में गांव को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित कराया जाए। इसके बाद संबंधित बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी प्रस्ताव और अभिलेखों का सत्यापन करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सूचना और रिपोर्टि...