ग्राम सचिव कर रहे मनमानी, केयर टेकरों ने किया प्रदर्शन
मैनपुरी, मई 11 -- जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के बैनरतले सोमवार को जिले की केयर टेकर महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन देकर कहा गया कि सार्वजनिक शौचालयों के संचालन में केयर टेकरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा मनमानी की जा रही है। कई वर्षों से उनका रुका हुआ मानदेय नहीं मिल पा रहा। सोमवार को केयर टेकरों ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया। कुछ केयर टेकरों ने अपनी-अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सविता ने ज्ञापन देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय में महिलाएं केयर टेकर के रूप में तैनात हैं लेकिन उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा। रुके हुए वेतन के संबंध में शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया। लेकिन ग्राम सचिव स्तर पर लापरवाही की जा रही है और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.