गंगापार, जुलाई 8 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर से हटवा दिया। एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मऊआइमा के तेजपुर ग्राम सभा में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गांव की सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। कुछ दिन पहले भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन कब्जा दोबारा कर लिया गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को होने पर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान जेसीबीसे निर्माण ढहाया गया। मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सब इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल सुधीर तिवारी सहित पुलिस बल और राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.