सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान के तहत घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कम्हारी गांव में मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंच कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे योजनाओं के लाभ एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। बताया कि छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.