जमशेदपुर, जनवरी 3 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक के आलोक में सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इसमें बच्चे अवकाश के दिनों में विद्यालय से बाहर रहते हैं एवं उनका अध्ययन अध्यापन से जुड़ाव छूट जाता है। इसी के आलोक में परियोजना द्वारा विद्यालयों में ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का माहौल बनाना और बच्चों को स्कूल बंद रहने के दौरान भी अध्ययन में सक्रिय बनाए रखना है। इसी कार्यक्रम के तहत पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह के पोषक क्षेत्र में वहां के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के तरफ से गांव टोला, पोषक क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन 2 जनवरी को किया गया। इसमें विद्यालय के पोषक क्षेत्र की महिला, पुरुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.