लखनऊ, मार्च 23 -- कालीचरण पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मोहान रोड स्थित ग्राम इब्राहिम गंज के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। यहां सभी स्वयंसेवकों ने गांव में श्रम दान कर सामुदायिक केंद्र की विधिवत साफ सफाई की। शिविर का उदघाटन स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राम पाल यादव ने गांव के विकास में योगदान करते हुए गांव से जुड़ने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, डॉ. अलका द्विवेदी, डॉ. राजकुमार सिंह व डॉ शिवकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...