जौनपुर, जुलाई 10 -- बरसठी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ की प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या-14 वाराणसी से जौनपुर के सराय विक्रम निवासी अजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखनऊ की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार इस सीट पर केवल एक वैध नामांकन पत्र मिलने के कारण उन्हें नियमों के तहत निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। अजय कुमार सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में लगातार तीन कार्यकाल तक जिम्मेदारी निभाई। यह भी पढ़ें- रविंद्र राठौर बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के उपसभापति इसके अलावा दो बार जिला उपाध्यक्ष और एक बार जिला मंत्री...