ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, अभिलेख फाड़े
जौनपुर, अप्रैल 26 -- मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहटा में शनिवार को सरकारी कार्य के दौरान ग्राम विकास अधिकारी पर हमला कर अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु सिंह शनिवार दोपहर अपनी तैनाती स्थल ग्राम पंचायत बसहटा में संचारी रोग अभियान के तहत नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान सफाईकर्मी अजय कुमार, अशोक कुमार व राजेश कुमार मौके पर कार्यरत थे। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के लिए भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान सत्येंद्र कुमार गौतम पुत्र शेषबहादुर अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.