सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुलतानपुर। विकास खंड कूरेभार के कई गांवों में विकास कार्यों के नाम पर हुई अनियमितता की जांच डीपीआरओ ने किया था। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया था। डीएम के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी लालचन्द्र कोटार्य को निलंबित करने के लिए जांच रिपोर्ट डीपीआरओ ने डीडीओ को भेजा था। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी ने ग्राम विकास अधिकारी लालचन्द्र को निलंबित कर कुड़वार ब्लॉक से सम्बद्ध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.