कन्नौज, जून 26 -- कन्नौज। ग्राम रोजगार सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित मांगों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। लंबे समय से जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन की मांग उठ रही थी, जिस पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे रोजगार सेवकों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में...