प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शासकीय कार्यों को ठीक से संपादित करने के उद्देश्य से ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ अनुराधा पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के अन्य जनपद एवं ब्लॉकों की भांति यहां के भी ग्राम रोजगार सेवकों को शासकीय कार्यों के निर्विघ्न रूप से संपादित करने के लिए एंड्रायड मोबाइल देने की मांग की है। इस मौके पर नरेंद्र बहादुर सिंह, राजा राम सरोज, राहुल शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, पवन तिवारी, यशवंत यादव, बृजेश मिश्रा, राज नारायण, दिनेश कुमार, राम बच्चन, वीरू वाल्मीकि, मुरलीधर वर्मा, बलराम, संगीता वर्मा, रीना सिंह, राम विश्वकर्मा, सरिता गुप्ता, मीना सरोज, उर्मिला स्वामी शरण मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.