ग्राम रोजगार सेवकों ने शुरू किया कलमबंद हड़ताल
गाजीपुर, अप्रैल 18 -- करंडा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को विकास खंड करंडा में ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं और पिछले सात माह से मानदेय न मिलने और पिछले डेढ़ वर्षों से इपीएफ का पैसा बकाया होने को लेकर ब्लाक के रोजगार सेवकों ने 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। इस दौरान विकास खंड परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत गिरि के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी शुवेदिता सिंह को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए कार्य बहिष्कार का अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- कलमबंद हड़ताल करके संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन इस मौके पर रामनवल कुशवाहा, सुनील कुमार, कुंवर प्रजापति, वृजमोहन राम, शुमन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.