कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- विकास खंड नेवादा के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन चायल विधायक पूजा पाल के माध्यम से भेजा गया, जिसमें मानदेय वृद्धि, बकाया भुगतान, ईपीएफ जमा कराने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन एवं मनरेगा कार्मिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के करीब 35 हजार ग्राम रोजगार सेवक पिछले 19 वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा बीएलओ ड्यूटी, फसल सर्वे, सिंचाई गणना, आवास सर्वे, जियो टैगिंग जैसे तकनीकी कार्य भी उन्हीं से कराए जाते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मात्र 7788 रुपये मासिक मानदे...