आजमगढ़, अप्रैल 17 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर गुरुवार को बकाया मानदेय एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 16 से 25 अप्रैल तक ग्राम रोजगार सेवकों ने सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को वे सुबह जहानागंज ब्लाक मुख्यालय में एकत्रित हुए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनका बकाया मानदेय नहीं दिया गया है। साथ ही ईपीएफ में धनराशि भी जमा नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन इसके अतिरिक्त 4 अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार ...