ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
आगरा, जून 2 -- ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021 में रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाओं को लागू करने, संविदा समाप्त कर पृथक बजट से मानदेय भुगतान की व्यवस्था करने, लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हुई बैठक में मांगों के निराकरण न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 2 जून से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू करने, 15 जून को जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री वादा निभाओ रैली आयोजित करने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- तारुन में मनरेगा कर्मियों ने की नियमितीकरण व मानदेय वृद्धि की मांग ज्ञापन देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.