लखनऊ, फरवरी 21 -- cलखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा का नया नाम जी रामजी योजना में कार्यरत तकनीकी सहायक, सहायक लेखाकार आदि पदों पर तैनात कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है। परिषद के महामंत्री आर के निगम ने बताया कि संगठन की प्रांतीय बैठक में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही जिस तरह से प्रदेश के शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, उसी तरह जी रामजी योजना में कार्यरत कर्मियों का भी मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...