संतकबीरनगर, जनवरी 25 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम रामजंगला में शुरू की गई चकबंदी प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के काश्तकारों के एक वर्ग द्वारा चकबंदी का विरोध किए जाने और अधिसूचना निरस्त करने की मांग के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। मामले को लेकर शनिवार को गांव में बैठक हुई। काश्तकारों की राय ली गई। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने ग्रामीणों की आपत्तियों से अवगत कराते हुए प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा था। विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए चकबंदी आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, संत कबीर नगर विनय कुमार सिंह ने चकबंदी अधिकारी धनघटा किसलय किशोर द्विवेदी को निर्देश जारी किया। कहा कि ग्राम रामजंगला में बैठक...