ग्राम रक्षा दल को स्थायी करने की उठाई मांग
बेगुसराय, जून 7 -- वीरपुर। ग्राम रक्षादल के प्रांतीय अध्यक्ष पर्रा निवासी धीरज कुमार सिंह ने पंचायती राज मंत्री को पत्र भेज कर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सर्वप्रथम 2013 में बेगूसराय जिला में ग्राम रक्षादल का गठन किया गया था,तब से वे लोग बिना पारिश्रमिक के काम कर रहे हैं। वर्ष 2015 में ग्राम रक्षा दल को टॉर्च व लाठी भी दिया गया। इसके बाद से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने ग्राम रक्षादल के सदस्यों को स्थायी करते हुए उनके ट्रेनिंग व अन्य सुविधाएं देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.