ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण व संगठन की मजबूती पर चर्चा
मधुबनी, अक्टूबर 4 -- बाबूबरही। बाबूबरही पंचायत सरकार भवन में शनिवार को बिहार ग्राम रक्षा दल का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम सोगारथ यादव और संचालन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत ने कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के उत्थान पर बल दिया। साथ ही सदस्यों के प्रशिक्षण, सम्मान, अधिकार और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। पंचायती राज विभाग के पत्र के आलोक में दल के सदस्यों को जल्द प्रशिक्षण दिलाने के लिए मुखिया से पहल करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, अतिथियों और विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। मुखिया महासं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.