आरा, अप्रैल 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के बभनगांवा गांव में ग्राम रक्षा दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दल के सदस्यों ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और आपात स्थितियों में तत्परता से कार्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी निर्देशों पर चर्चा की गई। सदस्यों को बताया गया कि ग्राम रक्षा दल के जवानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रक्षा दल गांव की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए सभी सदस्यों को सक्रिय रहते हुए किसी भी संद...