लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- ग्राम भदेड़ में देवी मंदिर निर्माण के लिए आयोजित नींव पूजन कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की आधारशिला रखी। उन्होंने ग्रामवासियों का कुशलक्षेम जाना और इस पावन कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही ऐसे कार्य सफल होते हैं। कार्यक्रम में प्रधान देवेंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य सद्दाम हुसैन, चुन्ना सिंह, विनोद सोनी, प्रधान उपेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, ओंकार सिंह प्रधान, रवि सिंह, तोताराम भार्गव, राजवीर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, राकेश लक्खा गायक, कलेक्टर राज प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ह...