ग्राम बहावड़ी में शराब का ठेका बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
शामली, जून 27 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावडी में शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में संचालित शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होने एसडीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल बिगड़ने की आशंका है और महिलाओं सहित ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व भी गांव में शराब का ठेका खोला गया था। उस समय गांव में कई गंभीर घटनाएं हुई थीं तथा कई लोगों की हत्या तक हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों के विरोध पर ठेका बंद करा दिया गया था। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना है कि बहावड़ी गांव पहले से ही संवेदनशील श्रेणी में आता है और यहां पूर्व में कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.