विकासनगर, दिसम्बर 29 -- तहसील कालसी के बमराड़ गांव में रविवार रात को दो बुजुर्ग महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिली। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सहिता लाया गया। जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दूसरे को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। बेहोशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस मामले जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...