लखनऊ, जनवरी 2 -- निगोहां थाना परिसर में शुक्रवार को ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की गोष्ठी व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव के स्तर पर प्रशासन की आंख और कान होते हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए उन्होंने चौकीदारों से निष्पक्षता, सतर्कता और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। एसीपी ने निर्देश दिए कि ग्राम प्रहरी अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अफवाह की तत्काल सूचना थाना स्तर पर दें। साथ ही चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों व बाहरी व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें ग्राम प्रहरियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.