बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, चौकीदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक राजेंद्र चौधरी और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि प्रदेश के ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चौकीदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने पर ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर दिया जाएगा, यदि सरकार न बनी तो 10 हजार रुपये का मानदेय दिलाया जाएगा। प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन पार्टी के नेता अपना किया हुआ वादा भूल गए। जिलाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने कहा कि चौकीदारों को समुचित मानदेय देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.