रुडकी, जनवरी 3 -- एक गांव में ग्राम प्रहरी के बेटे ने दबंगई दिखाकर युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरी को निष्कासित करने की सिफारिश पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। ग्राम मौलना निवासी सावन कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार देर शाम गांव की चौपाल पर बैठा था। इसी दौरान ग्राम प्रहरी गुड्डू का पुत्र सुमित वहां पहुंचा। सोशल मीडिया पर किए गए गलत कमेंट को लेकर पूछताछ करने पर सुमित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.