बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता। महसी तहसील के बहोरवा के ग्राम प्रधान पर एक युवक ने बिस्वा नहर पर हमला कर मारपीट की। आसपास के लोग दौड़े। तो ग्राम प्रधान की जान बची। हमलावर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। बौंड़ी थाने के नौवस्तां निवासी सुनील कुमार शुक्ला उर्फ राजू बहोरवा के ग्राम प्रधान है। बिस्वा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ सोनू ग्राम प्रधान के खिलाफ आए दिन फर्जी शिकायते कर परेशान कर रहा है। ग्राम प्रधान सुनील भ्रमण को विस्वां नहर पर निकले थे। वहां पहुंच जीतेन्द्र ने उनका कालर पकड़ जमकर मारपीट की। जिसके चलते लोग दौड़े। तो हमलावर जानमाल की धमकी दे फरार हो गया। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। पीड़ित ने मारपीट की धाराओं के तहत केस ...