बलिया, मई 10 -- बांसडीह। इलाके के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को मारपीट हो गयी। इस मामले में ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर निवासी कन्हैया यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही अन्य कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान ने पुलिस को बताया है कि ग्राम विकास अधिकारी के साथ ही अन्य लोगों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में काम निपटा रहा था। इसी बीच पहुंचे आरोपी ने गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट किया और सरकारी कागजातों को फाड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...