बरेली, मई 14 -- हाफिजगंज। गांव बकैनिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा लगाने का प्रयास करने के मामले में उप​जिला मजिस्ट्रेट ने प्रधान समेत 10 लोगो को 50-50 हजार रुपये के मुचलको से पाबंद किया है। बकैनिया गांव में कुछ लोग आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा को अवैध रूप से लगाना चाहते थे। जिससे शांति व्यवस्था बाधित होने का अंदेशा था। जिसपर पुलिस ने बकेनिया गांव के प्रधान इकरार अहमद, हामिद ,सुरजीत ,​शिशुपाल,प्रमोद,संजय,राजेश,भगवान,राहुल व लीधाधर को पचास पचास हजार रुपये के मुचलकों में पाबंद कर उपजिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। जिसपर उपजिला मजिस्ट्रेट ने अपनी संस्तुति दे दी है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि गांव में शांति व्यबस्था बनाए रखने के लिए मुचलको से पाबंद किया गया है। आजाद समाज पार्टी के नेता को धमकीहाफिजगंज। मुचलके में न...