ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 8 -- नवाबगंज। चार माह पूर्व एक युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चुनुआ गांव के तेजपाल ने सीजेएम में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई कुंवरसेन की पत्नी अमरवती के गांव के ही धर्मेंद्र कुमार से संबंध थे। आरोप है कि कुछ समय पूर्व अमरवती घर से जेवर और बच्चों को लेकर धर्मेंद्र के साथ चली गई। बाद में गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। 12 फरवरी 2026 को उसके भाई कुंवरसेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने अमरवती, धर्मेंद्र कुमार, चोखेलाल व ग्राम प्रधान हेतराम पर साजिश के तहत उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार को तेजपाल की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.