जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। लंबित मासिक सम्मान राशि भुगतान की मांग समेत ग्राम प्रधान के अन्य समस्याओं के निदान को लेकर गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ का जिला स्तरीय शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। साथ हीं इससे संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से बताया गया कि जामताड़ा जिले के अलग-अलग पंचायत में करीब 500 ग्राम प्रधान कार्यरत है। ग्राम प्रधान के सहयोगी सह ग्राम स्तरीय स्वशासन व्यवस्था के परंपरागत प्रतिनिधि 2000 की संख्या में कार्यरत है। पिछले वर्ष आठ महीने की बढ़ोतरी मासिक सम्मान राशि तथा इस चालू वित्तीय वर्ष के सात महीने की संपूर्ण मासिक सम्मान राशि का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद भी नहीं हुआ है। जबकि संथाल परगना के अन्य पांच जिले में मासिक सम्मान राशि का भुग...