दुमका, जनवरी 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान मांझी संगठन के जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की 75 वर्षीया माता लोटनी देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनके निधन की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, मुकेश यादव, भरत कापरी, नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, कन्हाई रजक, राजेश यादव, उमेश यादव सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.