फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। विकासखंड हथगाम के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रधान संघ के अध्यक्ष बलरामपाल व प्रधान संतोष यादव ने कहा कि सन 2022-23 का भुगतान नहीं किया गया है। उसका भुगतान कराया जाए।प्रधानों का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी ने अपने चहेतों को कार्य का भुगतान कर दिया है। हम लोगों को सन 2022-23 का भुगतान नहीं किया गया। प्रधानों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी के रहते हम लोगों का भुगतान होना संभव नही है। यदि हम लोगों का भुगतान नहीं होता तो उच्च अधिकारी एवं कोर्ट का सहारा लेने के लिए मजबूर होंगे। बीडीओ कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि सन 2022-23 का भुगतान जो मनरेगा के तहत पैसा आता है उसे 14% तक ही खर्च किया जा सकता है। उसमें सबसे पहले वरीयता आंगनवाड़ी एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.