आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांग किया कि 26 मई 2026 तक ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही पंचायतों के संचालन का अधिकार दिया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन निकट भविष्य में चुनाव कराए जाने की कोई स्पष्ट संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में पंचायतों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। संगठन ने तर्क दिया कि पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.