चम्पावत, जून 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। जिले के दौरे पर पहुंचे ग्राम विकास मंत्री भरत चौधरी का ग्राम प्रधान संगठन ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। रविवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा (एमजीएनआरईजीएस) में श्रमिकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑफलाइन करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना व्यावहारिक नहीं है। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने, मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मानकों के आधार पर निर्माण कार्यों...