इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- महेवा। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 22 अप्रैल दिन बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ सभागार लखनऊ राजभवन गेट नंबर एक सामने होगा। संघ के जिलाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह सेंगर एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने शनिवार को बताया कि राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पिछली कार्यवाहियों की पुष्टि सहित ग्राम पंचायतों के चुनाव समय से कराने, यदि चुनाव बढ़ाए जाए तो प्रशासक ग्राम प्रधानों को ही बनाने, चुनावी समय में प्रधानों तथा उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम प्रधानों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें समाप्त करने, ग्राम पंचायतों के अवशेष भुगतान राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त तथा मनरेगा के अति शीघ्र कराये जाने पर चर्चा की जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों से अधिक से...