पिथौरागढ़, मार्च 15 -- जनपद की ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। बेरीनाग, मूनाकोट, विण, कनालीछीना, डीडीहाट सहित अन्य ब्लाक के ग्राम प्रधानों को जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। नगर के एक होटल में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ। नवीन कापडी, सुमन बिष्ट को संरक्षक, सूरज अजगला, विमला रावत, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह खाती, रेनू पाण्डेय, कंचन रोडियाल, अनीता चंद, त्रिभुवन पाण्डेय, हेमा चंद को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...