अल्मोड़ा, मार्च 15 -- ताकुला ब्लॉक में सोमेश्वर घाटी के 64 ग्राम प्रधानों ने नया ग्राम प्रधान संगठन बनाया है। रविवार को अध्यक्ष पद के लिए रामलीला मंच सोमेश्वर में मतदान हुआ। जिसमें कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। 60 ग्राम प्रधान मतदान के लिए पहुंचे। उमेश मेहरा को 30, कैलाश आर्य को 24 और पुष्कर मेहता को 6 मत मिले। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रंजीत न्याल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...