ग्राम प्रधान शांति व्यवस्था कायम रखने का काम करें: संजीव
पीलीभीत, मई 20 -- बीसलपुर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठनों द्वारा 20 मई को लखनऊ में आंदोलन किए जाने की घोषणा के बाद कोतवाल ने ग्राम प्रधानों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोतवाली में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि ग्राम प्रधान शांति बनाए रखे। शांतिपूर्वक सरकार से अपनी मांग करे। उन्होंने कहा कि प्रधानों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधान सरकार का महत्वपूर्ण अंग भी है। उन्होंने आने वाले पर्वों पर गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आगे आने की अपील की। बैठक में राशिद मियां, हरिपाल गंगवार, नरेंद्र देव, सूरजपाल, प्रवीन कुमार, चरन सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधान संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- प्रधानों की सत्ता में सात दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.