अमरोहा, अप्रैल 24 -- जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में पुत्र वधू के मायके वालों ने महिला ग्राम प्रधान व उनके पति को पीट दिया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की घटना में गांव निवासी वर्षा का उनके पति नितिन से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इससे गुस्साकर वर्षा अपनी एक साल की बेटी को पीट रही थी। बीचबचाव में आईं सास व ग्राम प्रधान माया देवी और ससुर रामौतार से वर्षा की कहासुनी हो गई। आरोप है कि वर्षा ने फोन करके अपने मायके वालों को भी बुला लिया। इसके बाद पहुंचे मायके वालों ने ग्राम प्रधान व पति को पीट दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को पीटा, केस जिसमें वह घायल हो गए। मामले में ग्राम प्रधान ने वर्षा, वीर सिंह और अजय के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...