देवघर, मार्च 10 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ के प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई गांव के ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान मूल रैयत को पिछले आठ माह से सम्मानित राशि नहीं मिलने के संबंध में प्रखंड के प्रधान अध्यक्ष के रांची जाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही देवघर जिला में पेसा एक्ट लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान मूल रैयत संगठन को मजबूत बनाने पर बातचीत हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जो ग्राम प्रधान मासिक बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, वैसे ग्राम प्रधान बैठक में नहीं आने के कारण की सूचना संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराएं। मौके पर संघ के प्रखंड सचिव मो. मुस्तकीम, दिलीप कुमार तिवारी, सुखलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.