दुमका, जनवरी 23 -- गोपीकांदर। ग्राम प्रधान मांझी संगठन एवं लेखा होड़ की मासिक बैठक प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मांझी संगठन के अध्यक्ष सुशील सोरेन ने की। बैठक में बीते माह की कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अगले माह की कार्य योजना की तैयारी की गई। जो भी गांव में ग्राम प्रधान या लेखा होड़ की मृत्यु हो गई है, वैसे गांव में ग्राम सभा बैठक कराकर चयन किया जाए, ताकि नव चयनित ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ का अनुमंडल दुमका में अनुमोदन किया जा सके। अनुमंडल स्तर पर दुमका में 25 जनवरी को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए जाने - आने तथा वहां पर बैठक में सम्मानित राशि की बढ़ोतरी की मांग रखने को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महावीर राय, रुबेन हांसदा, सैमुएल बेसरा, रहेल मुर्मू, बह...