दुमका, मार्च 15 -- ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक में मांझी थान व जाहेर थान निर्माण का मामला गरमाया जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी स्थित अंचल सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी संथाली गांवों में मांझी थान एवं जाहेर थान निर्माण किये जाने की मांग का मुद्दा छाया रहा। संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए संताल परगना स्तर पर ग्राम प्रधान परिषद के गठन की मांग फिर से दुहरायी गई। लंबित सम्मानित राशि के अलावा लंबे समय से कार्य करते आ रहे नायकी गुड़ेत जोगमांझी प्राणिक व गुड्म नायकी का पीआईडी बनाकर अविलंब भुगतान करने को कहा गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि ससमय मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य अंचल कार्यालय के समक्ष धरना...