अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा। जिले की ग्राम पंचायत फोलादपुर की ग्राम प्रधान मनु यादव ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में उन्होंने अमरोहा जिले का प्रतिनिधित्व किया। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुईं। ग्राम पंचायत मखदूमपुर की प्रधान मधु चौधरी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया व उनको चैंपियन ऑफ द चेंज का खिताब दिया गया है।पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सम्मेलन में देशभर से चयनित महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया व उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया गया। ग्राम प्रधान मनु यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.