मैनपुरी, जून 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में ग्राम समाज की सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पृथ्वीपुर के ग्राम प्रधान बृजपाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान पर हमला, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज इसी रंजिश को लेकर गांव के सौरभ यादव और उनके पिता हरवीर यादव ने ग्राम प्रधान को रास्ते में घेर लिया। दोनों आरोपियों ने प्रधान के साथ पहले न...