शामली, मई 5 -- कांधला। विकास खंड क्षेत्र हुरमंजपुर गांव में ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के गबन और आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले ग्रामीण को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्राम हुरमंजपुर निवासी ब्रजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे अपने पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान ने न तो कोई नया विकास कार्य कराया और न ही पिछली सरकारों द्वारा कराए गए तालाब व खड़ंजा निर्माण जैसे कार्यों को ग्रामीणों के सामने रखा। आरोप है कि प्रधान ने पुराने कार्यों को नया दिखाकर शासन से प्राप्त धनराशि का गबन किया। जब ग्रामीणों ने इस मामले पर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें टाला गया। इसके बाद ब्रजपाल सिंह ने आरट...