उरई, जून 22 -- उरई। संवाददाता ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मनमानी, भ्रष्टाचार और ग्रामसभा की भूमि के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत पत्र सौंपकर। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को ग्राम कुदइया निवासी ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब, खलिहान और मरघट की भूमि पर अपने करीबी लोगों के माध्यम से कब्जा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मरघट की भूमि को तालाब में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक गतिविधियों में परेशानी होगी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि राजस्व कर्मी गांव पहुंचने पर पहले प्रधान के यहां जाते हैं और उनकी ही बात को प्राथमिकता देते हैं। ग्रामीणों ने तालाब, खलिहान और मरघट की पैमाइश करा...