बहराइच, अप्रैल 10 -- बहराइच, संवाददाता। शिवपुर ब्लॉक के रायगंज के ग्राम पंचायत प्रधान शैलेन्द्र कुमार वर्मा पर धारदार हथियार से लैस हमलावर ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने गुरुवार शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। खैरीघाट थाने के रायपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र मुकुट बिहारी वर्मा रायपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान है। उन्होंने गांव के अलावा रामपुर धोबियाहार स्थित मकान में शटरिंग कार्य को हैदर अली को 25 हजार रूपया एडवांस दिया था। उसने जब काफी दिन बीतने पर शटरिंग कार्य नही किया। तो शैलेन्द्र ने दूसरे मिस्त्री से शटरिंग करा ली। गुरूवार को शैलेन्द्र ने हैदर अली को मोबाइल पर काल कर 25 हजार एडवांस लिए गए धन को वापस क...